TBMAUJ Box Office Collection Day 1 : पहले दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे आप दंग!

TBMAUJ Box Office Collection Day 1 : पहले दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे आप दंग! नई दिल्ली: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. सच्निल्क   के ताजा आंकड़ों के अनुसार ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने 6 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की हैं

हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं. जिसमें सुबह तक कई फेरबदल हो सकते हैं. अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला के मुताबिक तीन नेशनल चैन के अनुसार पीवीआर, आईनेक्स में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की करीब 24 हजार टिकट एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जबकि सेनपॉलिक्स में करीब सात हजार एडवांस बुकिंग हुई है.

TBMAUJ Box Office Collection Day 1 : पहले दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे आप दंग!
TBMAUJ Box Office Collection Day 1 : पहले दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे आप दंग!

TBMAUJ Box Office Collection Day 1 : पहले दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे आप दंग! मौसी ने भतीजे को दिला दी रोबोट बहू

मौसी का विचार अच्छा है। वह अपने भतीजे को भारत से अमेरिका बुलाती है। भतीजा आते ही घर में काम करने वाली पर फिदा हो जाता है। इंसानी फितरत इधर पाताल में जाती है। उधर, मौसी का गुरूर है कि उनके भतीजे ने एक रोबोट के साथ ‘रात’ बिता ली और उसे पता भी नहीं चला कि वह रोबोट है। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक अद्भुत विचार है, इस विचार पर बनी एक अच्छी फिल्म एक नई बहस की शुरुआत कर सकती थी

TBMAUJ Box Office Collection Day 1 : पहले दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे आप दंग!
TBMAUJ Box Office Collection Day 1 : पहले दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे आप दंग!

मैडॉक और जिया की लव स्टोरी

कृत्रिम मेधा तक तो फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ नहीं पहुंचती लेकिन इसे बनाने वालों की मेधा जरूर इस फिल्म में अपना इम्तिहान देती दिखती है। जियो स्टूडियोज के पास अथाह पैसा है। उनके एप जियो सिनेमा को लगातार कुछ नया दिखाने के लिए फिल्में, वेब सीरीज और भी बहुत कुछ चाहिए । विदेश से उन्हें अच्छी फिल्में व वेब सीरीज मिल भी गई हैं।

लेकिन, हिंदी सिनेमा का क्या करें, जहां उनको सबसे मेधावी निर्माता अब तक दिनेश विजन ही मिले हैं। मैडॉक फिल्म्स एक तरह से जियो स्टूडियोज का फुलटाइम वेंडर बन चुका है और समझौता जो भी हुआ हो लेकिन जियो का अपना घरेलू स्टूडियो वॉयकॉम18 भी कम हवा में इन दिनों नही हैं। TBMAUJ Box Office Collection Day 1 : पहले दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे आप दंग!

TBMAUJ Box Office Collection Day 1 : पहले दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे आप दंग!
TBMAUJ Box Office Collection Day 1 : पहले दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे आप दंग!

लेखन, निर्देशन, अभिनय सब बातों में उलझा

लेखन और निर्देशन में पूरी तरह फेल ये फिल्म अभिनय विभाग में भी पूरी तरह फेल है। आधी फिल्म तक तो यूं लगता रहता है जैसे शाहिद अपने ही घर में चहलकदमी कर रहे हैं। ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ जैसे हावभाव शाहिद के चेहरे के स्थायी भाव बन चुके हैं। इन स्थायी भावों ने ही ‘कबीर सिंह’ हिट कराई थी

लेकिन एक लव स्टोरी? ना बाबा ना..! उसके लिए दिनेश विजन को अपनी नजर नई खेप के नए सितारों पर जमानी चाहिए। काम कृति सेनन का भी फिल्म में बहुत अच्छा नहीं है। सिर्फ माधुरी दीक्षित के हिट गाने ‘धक धक करने लगा..’ के मुखड़े पर उनका डांस ही ये संतोष देता है कि फिल्म देखना बिल्कुल बेकार नहीं गया। कई बार तो ये भी लगता है कि कृति सेनन की एक्टिंग देखकर ही अमित और आराधना ने उनके लिए रोबोट के किरदार वाली ये फिल्म लिखी होगी। 

धर्मेंद्र को अब संन्यास की जरूरत

फिल्म तकनीकी रूप से भी औसत से कमतर ही है। बैकग्राउंड म्यूजिक इसका शोर जैसा लगता है। गाने एक दो भले युवाओं में हिट हो गए हों, लेकिन ऐसे गानों की उम्र ही भला कितने दिन होती है। रंग बिरंगे, चटक रंगों वाले कॉस्ट्यूम देखकर तो कई बार ये भी लगने लगता है कि कहीं बड़े परदे पर एकता कपूर का कोई नया टीवी शो तो नहीं शुरू हो गया।

जो लोग ये फिल्म धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया की वजह से देखने जाने वाले हैं, उनके लिए वैधानिक चेतावनी पहले से दे देना जरूरी है। डिंपल की संवाद अदायगी फिल्म में कृति सेनन से भी खराब है और धर्मेंद्र को अब काम करना बंद कर देना चाहिए। Climax में आग के बीच वाले sight में जिस तरह का उनका चेहरा दिखता है, सोचना पड़ता है कि आखिर अपना तिलिस्म यूं तिनका तिनका करने की उनको जरूरत क्या है?

 

1 thought on “TBMAUJ Box Office Collection Day 1 : पहले दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे आप दंग!”

Leave a Comment

विटामिन डी की कमी होने पर महिलाओं में दिखाते हैं यह 6 लक्षण Dream11 से 4 करोड़ जीतने वाले मंगल सरोज की बढ़ी टेंशन, अब चुकाना होगा भारी टैक्स 1 मई से बदले जायेंगे राशन कार्ड और गैस कनेक्शन के नियम: जानिए नई व्यवस्था 1 दिन में कितने kismis खाने चाहिए? Bhool chuk maaf movie : छोटे शहर के किरदार निभाने से जुड़ाव होता है Pib hindi : एनएफडीसी ने प्रकाश मगदुम को एमडी नियुक्त किया Shahrukh khan age : मेट गाला में शाहरुख खान को देखकर लोग रोमांचित हो गए Met Gala 2025: ‘मॉम टू बी’ कियारा आडवाणी ने दिखाया बेबी बंप, शानदार रहा मेट गाला डेब्यू Goundamani age : तमिल कॉमेडी के दिग्गज गौंडामणि की पत्नी का निधन, सेंथिल ने मदद की पेशकश की Diplomat movie ott : द डिप्लोमैट जल्द ही OTT पर रिलीज़ होगी कब, कहाँ देखें, अन्य विवरण मौनी रॉय : मौनी रॉय ने आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। TLOU Episode 4 Recap: कैनसस सिटी में घात, नए खलनायक और एक बढ़ता हुआ बंधन Pragya jaiswal : पलक जायसवाल का कहना है कि सह-कलाकार मयूर मोरे के साथ ‘अच्छी दोस्ती’ ने ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे में अंतरंग दृश्यों में मदद की Hot web series : कुल द लिगेसी ऑफ द रेजिंगघ्स सीजन 1 की समीक्षा: एक दृश्यात्मक रूप से समृद्ध लेकिन भावनात्मक रूप से खोखली शाही गाथा Black white price : ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे – लव किल्स समीक्षा एक शानदार, भूतिया डॉक्यूड्रामा लोकप्रिय गायिका प्रकृति कक्कड़ ने अपने बॉयफ्रेंड विनय आनंद के साथ सगाई कर ली है. पूनम दुबे : 35 की उम्र में दुल्हन बनीं पूनम, रेड ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल Bhootni : भूतनी मूवी रिव्यू: संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह ने हमें एक ऐसी हॉरर कॉमेडी दी जो न तो बहुत मज़ेदार है और न ही डरावनी Retro movie : रेट्रो मूवी रिव्यू और रिलीज़ लाइव अपडेट सूर्या स्टारर के लिए FDFS शुरू Shehnaaz gill age : शहनाज गिल ने लेटेस्ट कार पोस्ट शेयर कर बताया सपनों से ड्राइव तक…