दिन-प्रतिदिन बढ़ती बिजली दरों को देखते हुए कई लोग अपने घरों में सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं।

ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि क्या सोलर पैनल से AC चलाया जा सकता है? अगर हां, तो इसके लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत होगी?

गर्मी आते ही लोगों को अपने घरों में AC की जरूरत होती है। अप्रैल से सितंबर-अक्टूबर तक पूरे उत्तर भारत में गर्मी रहती है।

हालांकि, AC लगवाने से बिजली बिल का खर्च भी काफी बढ़ जाता है। अगर आप अपने घर में 1.5 टन का AC लगवाते हैं, तो औसतन रोजाना 100 रुपये का खर्च बढ़ जाता है।

ऐसे में आपको महीने में करीब 3,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। वहीं, 6 महीने में आपको करीब 15 से 18 हजार रुपये का बिल देना होगा।

AC चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत होगी?

बढ़ते बिजली बिल से निजात पाने के लिए कई लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं।

हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या सोलर पैनल के जरिए AC चलाया जा सकता है?

आपको बता दें कि आप सोलर पैनल पर सिर्फ AC ही नहीं बल्कि पूरे घर का लोड दे सकते हैं।

हालांकि, इसके लिए आपको एक या दो नहीं बल्कि कम से कम 10 सोलर पैनल की जरूरत होगी, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये तक हो सकती है।

आसान भाषा में समझें तो घर में 1.5 टन का AC चलाने के लिए आपको 5kW का सोलर पैनल चाहिए होगा।

अगर आप चाहते हैं कि AC चलाने पर भी आपको बिजली बिल न आए तो इसके लिए आपको ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाना होगा।

इसके लिए आप AC समेत अपने पूरे घर का लोड सोलर पैनल पर डाल सकते हैं। इसमें आपको सोलर इन्वर्टर के साथ हैवी ड्यूटी बैटरी लगाने की जरूरत होती है।

सोलर इन्वर्टर सोलर पैनल से आने वाले डीसी करंट को AC में बदल देता है, जिसके जरिए आप AC समेत पूरे घर का लोड चला पाएंगे।

रात में आपको बैटरी के ज़रिए लगातार बिजली मिलती रहेगी. हालांकि, बैटरी से आप सिर्फ़ 2 से 3 घंटे ही AC चला पाएंगे.

एक औसत घर की ज़रूरतों को देखते हुए 5kW का सोलर पैनल उपयुक्त हो सकता है. अगर आपके घर में ज़्यादा अप्लायंस हैं, तो आपको ज़्यादा पैनल लगवाने पड़ सकते हैं.

घुटनों से आवाज क्यों आती है? जानिए इसके पीछे की वजहें             यहाँ देखें

Arrow