कश्मीर से दिल्ली तक: रोहित बल की कहानी और उनकी लग्जरी दुनिया की नेटवर्थ

फैशन उद्योग की बड़ी हस्ती रोहित बल (Rohit Bal) अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका कल निधन हो गया।

63 वर्षीय कश्मीरी फैशन डिजाइनर रोहित बल अपने अनोखे अंदाज और रचनात्मकता के लिए दुनिया भर में मशहूर थे। पारंपरिक भारतीय सौंदर्यशास्त्र (Traditional Indian aesthetics) को आधुनिक डिजाइनों (Modern Designs) के साथ मिश्रित करने के लिए विशेष चर्चित थे।

रोहित बल का जन्म कश्मीर के श्रीगनर में हुआ है। उन्होंने दिल्ली के मशहूर सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की थी।

उन्होंने 1980 के दशक के अंत में अपना काम शुरू किया। इन वर्षों में, उन्होंने खुद को भारतीय फैशन जगत में एक अग्रणी व्यक्ति के रूप में स्थापित किया।

उनके कलेक्शन में अक्सर जटिल कढ़ाई और शानदार कपड़ों का उपयोग होता था। यह परिधान भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमीर उमरा ग्राहकों को आकर्षित करते थे।

अपने वेंचर को भारत के बाहर खाड़ी देशों और यूरोपीय देशों में फैलाया। भारत में भी दिल्ली के साथ साथ कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में अपना फ्लैगशिप स्टोर स्थापित किया।

fashionabc.org के अनुसार, साल 2023 तक रोहित बल की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग $1 मिलियन से $5 मिलियन है।

उनके डिजाइन पेरिस और न्यूयॉर्क सहित दुनिया भर के प्रतिष्ठित फैशन वीक में प्रदर्शित किए गए।

इस प्रदर्शन ने वैश्विक बाजारों के दरवाजे खोल दिए, जिससे उन्हें भारत से परे अपने ब्रांड का विस्तार करने का मौका मिला।

डिजाइनर की विविध दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता ने उन्हें आकर्षक सौदे और समर्थन हासिल करने में मदद की।

उनकी कृतियों को मशहूर हस्तियों ने पहना और शीर्ष फैशन पत्रिकाओं में छापा गया, जिससे एक प्रमुख डिजाइनर के रूप में उनकी स्थिति और मजबूत हुई।

इस सफलता से उन्हें भारी वित्तीय लाभ हुआ तो हुआ ही, देश-विदेश में उनका नाम प्रसिद्ध हो गया।

इसी काम ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यात किया। साथ ही उनकी संपत्ति में भी भारी इजाफा किया।

मन्नत: शाहरुख़ ख़ान से पहले इस सुपरस्टार की ऐतिहासिक दस्तक