अब लोग साल के दूसरे चंद्र और सूर्य ग्रहण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह जानने को भी उत्सुक हैं कि यह भारत में दिखाई देगा या नहीं
साल 2025 में चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से 2 बीत चुके हैं. पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगा था, जबकि सूर्य ग्रहण 29 मार्च
हालांकि, ये दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिए। अब लोग अगले दो ग्रहणों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह जानने को भी उत्सुक हैं कि आगे क्या होगा।
आइए बिना देर किए जानते हैं कि साल का दूसरा सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा और क्या भारतीय इस अद्भुत खगोलीय घटना के साक्षी बन पाएंगे या नहीं।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को अमावस्या के दिन लगेगा। यह ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे से 22 सितंबर की सुबह 3:24 बजे तक रहेगा। यानी ग्रहण कुल 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा।
आपको बता दें कि पहले ग्रहण की तरह दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। इस दिन भाद्रपद पूर्णिमा होगी। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 8 सितंबर की रात 9:57 बजे से 12:23 बजे तक रहेगा।
यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल मान्य होगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, अमेरिका और अफ्रीका में भी दिखाई देगा।
सूतक शुरू होने पर क्या करें
कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।
इस दौरान मन को शांत रखें और भगवान का ध्यान करें तथा मंत्रों का जाप करें।
वहीं, इस दौरान गर्भवती महिला को बाहर नहीं निकलना चाहिए।
सूतक लगना तक खाना पकाना और खाना नहीं चाहिए। पहले से बने भोजन में तुलसी या कुशा इसे डालें और ढक दें।
सूतक समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए।