हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पूजनीय माना गया है। लेकिन इसका घर में होना अशुभ माना जाता है।
चलिए आपको बताते हैं घर की छत पर पीपल का पेड़ उगना कैसा होता है और इसे हटाने का तरीका क्या है।
ज्योतिष शास्त्र अनुसार घर की छत पर पीपल का पेड़ उगना अशुभ माना जाता है। कहते हैं इससे आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। साथ ही घर के लोग भी बीमार पड़ने लगते हैं
अगर घर की छत पर पीपल का पेड़ उग गया है तो उसे उखाड़ देना चाहिए।
लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि महिलाएं ये पेड़ न उखाड़ें।
पीपल का पेड़ उखाड़ने से पहले उसकी 45 दिनों तक पूजा करनी चाहिए।
साथ ही उसमें रोजाना जल अर्पित करके उसके समक्ष घी का दीपक भी जलाएं।
पीपल के पेड़ की 45 दिनों तक पूजा करने के बाद उसे उखाड़कर किसी खाली जगह या किसी मंदिर में लगा देना चाहिए।
कहते हैं ऐसा करने से किसी भी तरह का कोई दोष नहीं लगता।
पीपल का पेड़ उखाड़ने के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है।