मेष: आज का राशिफल
8 नवंबर राशिफल आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने काम में हो रही प्रगति से खुश रहेंगे। आपको किसी से बहुत सोच-समझकर बात करनी चाहिए। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्य आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको अपने सहकर्मियों से सोच-समझकर बात करनी चाहिए। कार्यस्थल पर किसी भी काम को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी है।
वृष: आज का राशिफल
8 नवंबर राशिफल आज का दिन आपके लिए सोच-समझकर कोई काम करने का दिन रहेगा। किसी मित्र की कही बात आपको बुरी लग सकती है। काम के सिलसिले में आपको अपने सहकर्मियों से मदद लेनी पड़ेगी, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आप उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आप किसी नई प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी।
मिथुन: आज का राशिफल
8 नवंबर राशिफल स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। काम में व्यस्त रहने के कारण आप आराम के लिए कम समय निकाल पाएंगे, जिससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपके जीवनसाथी को किसी नए काम के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों का बोझ आप पर रहेगा। आप दिल से लोगों की भलाई के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
कर्क: आज का राशिफल
8 नवंबर राशिफल आज का दिन आपके लिए तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपको अपने काम में मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे आप खुश रहेंगे, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपने व्यापार में कोई साझेदारी कर सकते हैं। आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आपको नई नौकरी मिल सकती है।
सिंह: आज का राशिफल
8 नवंबर राशिफल आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा क्योंकि आपकी मनोकामना पूरी होगी। आज परिवार में कोई पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। आपको किसी से बहुत सोच-समझकर बात करनी चाहिए, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। कार्यस्थल पर आपके बॉस आप पर जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।
कन्या: आज का राशिफल
8 नवंबर राशिफल आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्यों से पूछकर जाना आपके लिए बेहतर रहेगा। छात्र छात्रवृत्ति से संबंधित परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला: आज का राशिफल
8 नवंबर राशिफल आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने किसी काम में अपने भाइयों की मदद लेनी पड़ सकती है, जिसमें वे आपकी मदद जरूर करेंगे। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके किसी काम को पूरा करने में दिक्कत आएगी। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृश्चिक: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। अगर आपके व्यवसाय में कोई योजना पैसों की वजह से अटकी हुई थी, तो वह भी आगे बढ़ सकती है। आपको साझेदारी के लिए किसी से हाथ बढ़ाना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको उनकी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ कार्य में भाग लेंगे, जिससे आपकी छवि निखरेगी। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
धनु: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा रहने वाला है। आपके काम को लेकर काफी मुश्किलें आएंगी। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है, उनकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है, ऐसे में आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं निकालने चाहिए।
मकर: आज का राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पार्टनर उनके लिए कोई उपहार ला सकते हैं। एक साथ कई काम करने की वजह से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके सभी काम आसानी से कर पाएंगे। आप किसी पुरानी गलती से सबक सीख सकते हैं। किसी काम को लेकर आपको नई दिशा मिलेगी, जिसमें बड़े सदस्य आपकी पूरी मदद करेंगे।
कुंभ: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपको नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। अगर आप अपने बच्चों को कोई जिम्मेदारी देंगे तो वे उस पर खरे उतरेंगे। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कुछ सार्वजनिक बैठकें करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके दोस्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। मन मुताबिक काम मिलने से आप काफी खुश रहेंगे।
मीन: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए परेशानियां लेकर आने वाला है। अपने मनमौजी स्वभाव के कारण आप कार्यस्थल पर कुछ गड़बड़ भी कर सकते हैं, जिसके कारण आपके बॉस आपकी पदोन्नति रोक सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसे उधार देने से बचें।
FAQ
Q1. नाम के अनुसार राशि क्या है?
Q2. कुंभ राशि का राशिफल क्या है आज का?
Q3. मकर राशि की कुंडली में क्या है?
Q4. 12 राशियों में से कौन सी राशि होती है?
Aaj ki rashi sabse achi lagi
Hii sabse accha laga